enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने गिरिजा देवी के निधन पर किया शोक व्यक्त

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने गिरिजा देवी के निधन पर किया शोक व्यक्त

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने शास्त्रीय संगीत की सुप्रसिद्ध गायिका गिरिजा देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री सिंह ने कहा कि भारतीय शास्त्रीय संगीत जगत की मूर्धन्य कलाकार गिरिजा देवी हमारे देश की सांस्कृतिक विरासत हैं। उन्होंने पूरी दुनिया में भारतीय शास्त्रीय संगीत का गौरव बढ़ाया। उनका निधन भारत के लिए अपूरणीय क्षति है।

Share:

Leave a Comment