सतना(ईन्यूज़ एमपी)- चित्रकूट उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी हो गई है। इस स्टार प्रचारकों की सूची में मध्यप्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिलाष पांडे का नाम भी शामिल है। स्टार प्रचारकों की सूची में उनका नाम 32 वें स्थान पर है। इसके अलावा स्टार प्रचारकों में कई बड़े नाम शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में ये हैं टॉप 10:- पहले स्थान पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, दूसरे स्थान पर रामलालजी, तीसरे स्थान पर विनय सहस्त्रबुद्धे, चौथे स्थान पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, पांचवें स्थान पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, छठवें स्थान पर थावरचंद गहलोत, सातवें स्थान पर प्रभात झा, आठवें स्थान पर कैलाश विजयवर्गीय, नौवें स्थान में नंदकुमार सिंह चौहान और दसवें स्थान पर सुहास भगत शामिल हैं।