enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश दो गुटों के विवाद में जोरदार फायरिंग, दो लोगों की मौत, 2 घायल

दो गुटों के विवाद में जोरदार फायरिंग, दो लोगों की मौत, 2 घायल

भिंड(ईन्यूज़ एमपी)- जिले के अटेर क्षेत्र अंतर्गत चिलौगा गांव में आज सुबह दो गुटों के बीचजबर्दस्त विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से जमकर फायरिंग होने लगी जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना की जानकरी लगते ही सुरपुरा थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। विवाद किस बात को लेकर हुआ यह साफ नहीं हो सका है| आज दिवाली के दिन हुई इस घटना से पूरे गांव और अटेर क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है|

Share:

Leave a Comment