भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने दीपावली पर प्रदेश के सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि दीपावली सामाजिक सरोकार, भारतीय संस्कृति, परंपरा और हमारे गौरव से जुड़ा पर्व है। इस पर्व में हम सभी मिलकर अपने साथ ही देश और प्रदेश की समृद्धि एवं शांति की कामना करें। ऐसी सभी ताकतों को सफल न होने दें जो देश के विकास और सदभाव के लिए खतरा बन गए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने दीपावली पर सभी नागरिकों के लिए मंगलकामना की एवं उन्हें बधाई दी।