enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने विधायक रामसिंह यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने विधायक रामसिंह यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कैलारस के विधायक रामसिंह यादव के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि श्री यादव जमीन से जुड़े नेता और जनता की आवाज थे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के एक कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में पहचान बनाई थी। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी को जो क्षति हुई है, उसकी पूर्ति संभव नहीं है। श्री सिंह ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Share:

Leave a Comment