enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली ने प्रदेश वासियों को दी दीपावली पर्व पर बधाई और शुभकामनाएँ

राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली ने प्रदेश वासियों को दी दीपावली पर्व पर बधाई और शुभकामनाएँ

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)-राज्यपाल ओम प्रकाश कोहली ने दीपावली पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। राज्यपाल कोहली ने अपने संदेश में कहा है कि दीपावली का त्यौहार अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने का संदेश देता है। यह त्यौहार हमें विश्व में शांति,सदभाव और एकता के साथ रहने की प्रेरणा देता है।

राज्यपाल श्री कोहली ने इस अवसर पर सभी प्रदेशवासियों के सुख और समृद्धि की कामना की है।

Share:

Leave a Comment