इंदौर(ईन्यूज़ एमपी)- जिले के लसूड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाली देवास जिले की महिला सशक्तिकरण अधिकारी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसका शव कमरे के अंदर फंदे पर लटकता मिला था। मिली जानकरी के अनुसार मृतक महिला दो बेटों के साथ महालक्ष्मी नगर के पास सन सिटी में रहने वाली नीलम पति वीरेंद्र सूद थीं| नीलम के परिजनों ने बताया की वे कुछ महीने से कैंसर से परेशान थी आशंका है की उसी तनाव में उन्होंने आत्महत्या कर ली। वर्ष 2013 में नीलम की पदस्थापना हुई थी, तब से वे यहीं कार्यरत थीं। बाल विवाह के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें पुरस्कृत किया था। बीमारी के कारण वे करीब डेढ़ माह से अवकाश पर थीं।