झाबुआ(ईन्यूज़ एमपी)- शासन के निर्देशानुसार 25 अक्टूबर तक जिले में पर्यटन पर्व का आयोजन किया जाएगा। जिले में आज 14 अक्टूबर को हाथीपावा पहाड़ी पर पर्यटन पर्व आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर आशीष सक्सेना, सीईओ जिला पंचायत जमुना भिडे,सहित शासकीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे| स्कूली विद्यार्थी शिक्षक एवं आमजनों द्वारा सहभागिता की गई। हाथीपावा पहाड़ी पर पर्यटन स्थल को और अधिक विकसित करने के लिए विद्यार्थियो एवं आमजन से सुझाव भी आमंत्रित किये गये। सुझावो पर अमल कर हाथीपावा पहाडी को पर्यटन के लिए और अधिक विकसित किया जाएगा।