झाबुआ(ईन्यूज़ एमपी)- आज उप संचालक सामाजिक न्याय कार्यालय झाबुआ के शासकीय सेवको के लिए अल्प विराम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अल्प विराम कार्यक्रम में नोडल अधिकरी आनंद विभाग एवं उप संचालक जनसम्पर्क अनुराधा गहरवाल ने अल्प विराम कार्यक्रम का संचालन किया। अल्प विराम कार्यक्रम में शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारियों के व्यवहार और विचारो को और अधिक सकारात्मक करने के लिए अपने आपकों पहचानने अपने अंदर छुपी अच्छाईयों को और अधिक बढाने एवं अपने अंदर की बुराईयों को धीरे-धीरे कम करने के लिए अभ्यास करवाया गया। अल्प विराम कार्यक्रम में बताया गया कि कैसे हम अपने अंदर छोटे-छोटे बदलाव करके स्वयं को खुश रख सकते है। स्वयं की आदतो में परिवर्तन करना कष्टप्रद होता है किन्तु बुरी आदतों का त्याग कर दिया जाये एवं स्वयं को समय की मांग अनुसार परिवर्तित कर लिया जाये, तो जीवन में समस्याए कुछ कम हो सकती है और जीवन बेहतर बन सकता है। क्रार्यक्रम में सामाजिक न्याय विभाग के शासकीय सेवकों ने भाग लिया।