होशंगाबाद(सतीश चौरसिया)- आज शनिवार को प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह की नर्मदा सेवा यात्रा ग्राम माछा पहुँच गई है । दिग्विजय सिंह के साथ उनकी पत्नी अमृता भी नर्मदा यात्रा में साथ चल रही हैं। दिग्विजय सिंह का माछा में पूर्व सरपंच ब्रजकिशोर ठाकुर के नेतृत्व में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। माछा में दिग्विजय सिंह ने अपनी पत्नी के साथ पहले तो बजरंगबली की पूजा की उसके बाद माँ नर्मदा के मंदिर में पूजा की। इसके बाद उन्होंने पौधे रोंपे। माछा में विश्राम के लिए घास फूंस की एक विशेष कुटिया बनाई गई जिसमे उन्होंने दोपहर का विश्राम किया। शाम करीब 4 बजे दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा ग्राम अजेरा, भानपुर होते हुए गलचा पहुचेगी। आज रात गलचा में दिग्विजय सिंह रात्रि विश्राम करेंगे। कल सुबह होते ही यात्रा भटगांव के लिए रवाना होगी। भटगांव में रानी अमृता सिंह दिग्विजय सिंह के लिए करवाचोथ का व्रत रखेगी। अमृता सिंह का व्रत भटगांव में 11 जोड़ो के साथ सम्पन होगा। दिग्विजय सिंह की यात्रा सोमवार के सुबह भटगांव से रेवाबनखेड़ी के लिए रवाना होगी। आज शनिवार के माछा में दिग्विजय सिंह की नर्मदा यात्रा के स्वागत के लिए भोपाल से महेंद्र शर्मा, माछा से मंजेश पटेल, सोहागपुर नपा अध्यक्ष संतोष मालवीय,अभिलाष सिंह चंदेल, मनीष राय, आलोक जायसवाल, दीपक ठाकुर, शरद सराठे, चुन्नीलाल मुद्गल, आदि उपस्थित रहे।