enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश प्रदेश में फसल खराब होने से परेशान एक और किसान ने जहर पीकर दी जान

प्रदेश में फसल खराब होने से परेशान एक और किसान ने जहर पीकर दी जान

बैतूल(ईन्यूज़ एमपी)- प्रदेश में किसानों द्वारा आत्महत्या का सिलसिला जारी है, आज कर्ज और फसल खराब होने से परेशान एक किसान ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। आठनेर ब्लाक के चकोरा में रहने वाले किसान पंजू कुमरे ने शुक्रवार देर रात अपने घर पर कीटनाशक पी लिया।

परिजन किसान को गंभीर हालत में पहले आठनेर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लाए जहां उसने दम तोड़ दिया। किसान पंजू पर महाराष्ट्र बैंक का दो लाख रुपए कर्ज था। जिसे वह चुका नही पा रहा था।

करीब आठ एकड़ की खेती का मालिक पंजू दो बच्चों का पिता था। उसने पांच साल पहले किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए दो लाख का कर्ज लिया था। पिछले चार साल से लगातार खराब हो रही फसलों के चलते वह कर्ज की किश्ते नही चुका पा रहा था।

Share:

Leave a Comment