पोरबन्दर(ईन्यूज़ एमपी)- गांधी जयंती स्पेशल...आज 2 अक्टूबर है, दुनिया भर में इसे इंटरनेशल डे ऑफ नॉन वायलेंस यानी विश्व अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। वही भारत का एक ऐसा गांव जहा गांधी जी का जन्मदिन पूरा गांव मनाता है और केक काटा जाता है। गांधी जयंती के अवसर पर इस गांव में गांधी जी की प्रतिमा लेकर जुलूस निकाला जाता है। जिसका स्वागत जगह जगह स्टाल लगाकर किया जाता है। सम्भवतः समूचे देश मे यह एक ऐसा पहला गांव होगा, जहां गांधीजी का जन्मदिवस अनोखे तरीके से मनाया जाता है।