enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश एकात्म मानवता के महान चिंतक थे पँ. दीनदयाल....के के तिवारी

एकात्म मानवता के महान चिंतक थे पँ. दीनदयाल....के के तिवारी

सीधी(ईन्यूज़ एमपी)-एकात्म मानववाद के महान चिंतक,अंत्योदय के प्रणेता,हम सभी के प्रेरणा स्त्रोत पँ. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर नगर मंडल सीधी की तरफ से कल भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय के के तिवारी जी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जी ने दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला एवं उनके जीवन के प्रेरणादायक प्रसंगो को बताया.
विचार गोष्ठी में वरिष्ठ भाजपा नेता आदरणीय डॉ. राजेश मिश्रा जी,जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सीधी महाविद्यालय गुरुदत्त शरण शुक्ला जी,प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा डॉ. विक्रम सिंह जी,अंत्योदय समिति सीधी ब्लॉक अध्यक्ष पुनीत नारायण जी ने भी दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद दर्शन पर अपने विचार रखे.
विचार गोष्ठी में जिला महामंत्री अशोक मिश्रा जी,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष स्नेहलता जी,जिला महामंत्री मनिला सिंह जी,जिला मंत्री आशा शुक्ला जी,नगर केंद्र संयोजक बच्चा गिरी जी,नगर मंत्री जीतेन्द्र गुप्ता जी,नगर उपाध्यक द्वय राम प्रसाद साहू,रमेश गुप्ता जी, जिला कार्यसमिति सदस्य अजय चौबे जी,पंकज पांडेय जी,नरेंद्र गौतम जी,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मनोज तिवारी जी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित हुये।
वक्ताओं का स्वागत नगर अध्यक्ष मनोज तिवारी जी ने किया,सफल संचालन नगर उपाध्यक्ष मुनिराज विश्वकर्मा जी ने किया एवं आभार प्रदर्शन नगर महामंत्री अमित प्रधान ने किया।भारत माता की जय , वन्दे मातरम एवं पँ. दीनदयाल जी अमर रहें के उदघोष के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ।

Share:

Leave a Comment