भोपाल : पशुपालन मंत्री सुश्री कुसुम महदेले ने भदभदा रोड स्थित स्टेट डेयरी का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश दिये। सुश्री महदेले ने डेयरी की विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने साहीवाल और जर्सी गायों के रहने की व्यवस्था का अवलोकन कर साफ-सफाई के निर्देश दिये। उन्होंने गौ-वंश द्वारा उत्पादित दुग्ध के संकलन आदि की जानकारी भी ली। सुश्री महदेले ने बछडों के सही पालन-पोषण के लिये कहा। उन्होंने चारा उत्पादन की प्रक्रिया की जानकारी भी ली। पशुपालन मंत्री ने डेयरी परिसर में आम का पौधा भी रोपा।