enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज ने किया सदगुरू की नदी अभियान रैली का स्वागत

मुख्यमंत्री शिवराज ने किया सदगुरू की नदी अभियान रैली का स्वागत

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- शिवराज सिंह चौहान ने सदगुरू जग्गी वासुदेव की नदी अभियान रैली के भोपाल पहुंचने पर आज यहां बैरागढ में सीहोर नाके के पास यात्रा का स्वागत किया। सदगुरू स्वयं रैली का नेतृत्व कर रह थे। सदगुरू रैली फार रिवर में स्वयं गाड़ी चलाते हुए बैरागढ से मुख्यमंत्री निवास तक आये। मुख्यमंत्री चौहान और उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह चौहान सदगुरू के साथ रैली में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री निवास पर श्री चौहान ने सदगुरू का स्वागत किया। सदगुरू के आग्रह पर श्री चौहान ने उन्हें गौशाला का भ्रमण कराया। सदगुरू ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना की। साधना सिंह चौहान ने गौशाला प्रबंधन के बारे में जानकारी दी और स्थापना का इतिहास बताया।

Share:

Leave a Comment