enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सेवा सहकारी दुग्ध संघ द्वारा सदस्यों को किया गया बोनस वितरण

सेवा सहकारी दुग्ध संघ द्वारा सदस्यों को किया गया बोनस वितरण

इंदौर (गौरव कंछल)- इंसान ठान ले तो क्या नहीं कर सकता जीत के परचम को हासिल करने में उसे वक्त नहीं लगता मेहनत कश इंसान हर सफलता को पाता है बस जरूरत है एक सटीक कोशिश की|

इंदौर के समीप सिमरोल में आज मध्यप्रदेश दूध संघ की संस्था सेवा सहकारी दुग्ध संघ सिमरोल द्वारा अपने सदस्यों को बोनस वितरण किया गया, यह बोनस नहीं बल्कि सभी किसानों और पशुपालकों का मेहनत का परिणाम है यह संस्था सरकार की किसी भी वित्त पोषित योजना से संचालित नहीं है बल्कि सदस्य द्वारा मिलकर इस संस्था का संचालन किया जाता है| संस्था के अध्यक्ष राजेश उजीवाल में बताया लगातार फसलो में नुकसान से किसान कर्ज में डूबता जा रहा है| वही संस्था द्वारा दुग्ध व्यवसाय ओर पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए कई तरह के जागरुकता अभियान भी चलाए जाते हैं और पशुपालकों को जोड़कर संस्था द्वारा दूध लिया जाता है| उसे बड़ी संस्थाओं में बेचा जाता है दूध विक्रय से होने वाले लाभ को सदस्यों में ही बांटा जाता है| आज इसी लाभ को बोनस के रूप में एक आयोजन के माध्यम से संस्था के सदस्यों में वितरित किया गया ।

Share:

Leave a Comment