enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश इंदौर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने है पुख्ता इंतजाम

इंदौर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने है पुख्ता इंतजाम

इंदौर(ईन्यूज एमपी)- जिले में आगामी दिनों में आने वाले त्यौहारों एवं पर्वों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये पुख्ता इंतजाम रहेंगे। आयोजनों के दौरान शांति भंग करने तथा गड़बड़ी करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी। डीजे पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही जबरन चंदा वसूली करने वालों के विरूद्ध भी कार्यवाही की जायेगी।

यह जानकारी आज यहाँ कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों की संयुक्त बैठक में दी गई। बैठक में डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा, अपर कलेक्टर रूचिका चौहान, एडीएम आजयदेव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अवधेश गोस्वामी तथा श्री विवेक सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में बताया गया कि आगामी दिनों में नवरात्रि, दशहरा, मोहर्रम सहित अन्य आयोजन होना है। इनके दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखना हम सबका दायित्व है। डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्रा ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सघन भ्रमण करें। वे थाना स्तर पर आयोजकों के साथ बैठक करें। यह सुनिश्चित करें कि आयोजनों के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी नहीं हो। आयोजन स्थलों पर साफ-सफाई तथा प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाये। सभी आयोजन स्थलों पर सीसीटीवी की व्यवस्था की जाये। बड़े आयोजन स्थलों पर पुलिस द्वारा पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया जाये। आयोजन स्थलों तक पहुंचने वाले मार्गों पर भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें जाये।

Share:

Leave a Comment