enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश पंचायत सचिवों के वेतन से एक अरब की वसूली, भांग के नशे में चल रही है सरकार: नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

पंचायत सचिवों के वेतन से एक अरब की वसूली, भांग के नशे में चल रही है सरकार: नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

भोपाल (ईन्यूज़ एमपी)- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा हैं कि पंचायत सचिवों को एक अरब से अधिक वेतन देने की वसूली बताती है कि सरकार भांग के नशे में चल रही हैं।

नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि पचांयत सचिवों को वर्ष 2016 से लगभग 4500 रुपए से अधिक दिए जा रहे हैं। वर्ष 2017 में सरकार को इस बारे में मालूम पड़ा और अब उनसे वसूली की जा रही है। पंचायत सचिव अल्प वेतन भोगी हैं। उसके वेतन से प्रति सचिव 54 हजार की वसूली होनी है| त्यौहारों के इस सीजन में उन पर यह अत्याचार है। श्री सिंह ने कहा की उन लोगो पर कार्यवाही होना चाहिए जिन्होने वेतन निर्धारण में यह विसंगति की| इसके पहले भी सरकार की सुप्रीम संस्था केबिनेट ने डी.ए. का गलत निर्धारण कर दिया था।

नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि सरकार नशे में चल रही है यह तो वे घटनाऐं है जो सामने आ रही है लेकिन ऐसे कितने मामले होंगे जो सरकार को चूना लगा रहे होंगे। उन्होंने कहा की अराजकता और अकर्मणता के दौर से गुजर रही इस सरकार को नशामुक्त बनाने के लिए जनता को आगे आना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पचांयत सचिवों के वेतन से यह वसूली दीपावली के बाद की जाए।

Share:

Leave a Comment