enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश लोमड़ी के हमले से 3 घायल, एक की हालत गंभीर

लोमड़ी के हमले से 3 घायल, एक की हालत गंभीर

डिंडौरी(ईन्यूज़ एमपी)- जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत हिनोता गांव में लोमड़ी के हमले से 3 लोग घायल हो गए हैं| घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका उपचार जारी है|

मिली जानकारी के अनुसार घायलों में सम्मो बाई गोंड उम्र 23 वर्ष, परसु राम गोंड उम्र 35 वर्ष, हरी गोंड उम्र 35 वर्ष शामिल हैं। जिसमें एक घायल हरी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सम्मो और परसु मवेशी चराने जंगल गए थे और हरी गांव के एक नाला में नहाने गया था उसी बक्त उनपर लोमड़ी ने हमला कर घायल कर दिया| इससे पहले लोमड़ी द्वारा भगतु गोंड नामक व्यक्ति को भी घायल किया गया था| इसके अलावा धमनगांव में लोमड़ी ने एक महिला को भी अपना शिकार बनाया था। फिलहाल सभी घायलो का इलाज जारी है|

Share:

Leave a Comment