enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश आकाशीय विजली की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत 2 गंभीर

आकाशीय विजली की चपेट में आने से 2 महिलाओं की मौत 2 गंभीर

कटनी(ईन्यूज़ एमपी)- आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गई है। जिनका इलाज बरही अस्पताल में जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार बरही तहसील के ग्राम पिपरियकला में आचानक आकाशीय विजली गिरी जिसमें 1 महिला की मौत मौके पर ही हो गयी तथा 3 महिलाओ को बरही चिकित्सालय लाया गया जिनमे से 1 महिला सोमबाई पति रामसरोवर कोल की इलाज के समय मृत्यु हो गई है ।दो महिलाओ अनिता पति देवराज कोल और मंजू पति अशोक कोल का इलाज जारी है|

Share:

Leave a Comment