enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश शिवराज को पता ही नहीं उनके शासन में क्या चल रहा है:- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

शिवराज को पता ही नहीं उनके शासन में क्या चल रहा है:- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को यही नहीं पता कि उनकी सरकार में क्या चल रहा है। वे तो सिर्फ घोषणाएं करना जानते हैं ताकि वे सिर्फ वाहवाही लूट सकें|

नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने निवास पर हुए क्षमावाणी कार्यक्रम में एक ऐसी घोषणा की जो पहले से ही चल रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जैन समाज के श्रद्धालुओं के सामने कहा श्रवणबेलगोला जैन तीर्थ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में शामिल होगा जबकि हकीकत में 2012 से ही यह शामिल है और इस तीर्थ स्थल पर 29 जुलाई 2016 को ट्रेन जा चुकी है। उन्होंने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का राजकाज कैसा चल रहा है। वे अपने शासनकाल में चल रही योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में ही अनिभिज्ञ है। जब वे ही अवगत नहीं हैं तो योजनाओं का क्रियान्वयन कैंसे चल रहा होगा इससे पता चलता है।

श्री सिंह ने कहा कि इसी तरह मुख्यमंत्री किसानों की आय को दोगुना करने का देश में सबसे पहले रोडमेप बनाने का दावा किया। हाल ही में विदिशा में उन्होंने कहा कि रोडमेप बनाने के लिए खंड स्तरीय सम्मेलन किया जाएगा और किसानों, विशेषज्ञों आदि से चर्चा कर रोडमेप बनाया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष श्री सिंह ने कहा कि घोषणावीर मुख्यमंत्री सिर्फ और सिर्फ जनता, किसानों, गरीबों के साथ छलावा कर रहें हैं। प्रदेश में अराजकता की स्थिति है।

Share:

Leave a Comment