झाबुआ(ईन्यूज़ एमपी)- सेवा आश्रम के कुछ लोग कलेक्ट्रेट परिषर में भूख हड़ताल पर बैठ गये है| इन लोगों का आरोप है की ज़िला प्रशासन ने अतिक्रमण के नाम पर आश्रम में जमकर तोड़-फोड़ की है| प्रशासन के इस व्यवहार से नाराज आश्रम के संत और भगत हड़ताल पर बैठ गये हैं| हड़ताल कर रहे संत भाजपा नेता सोमसिंह ओर उनके साथियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है, उनका कहना है की मांग नही माने जाने तक भूख हड़ताल चलती रहेगी|