enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश विधायक की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक, मुख्यमंत्री मांगें माफ़ी:- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

विधायक की गिरफ्तारी अलोकतांत्रिक, मुख्यमंत्री मांगें माफ़ी:- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कांग्रेस विधायक गोपाल सिंह को गिरफ्तार करने की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि एक लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार का एक जनप्रतिनिधि के साथ ऐसा व्यवहार बेहद अलोकतांत्रिक और शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के प्रति मुख्यमंत्री का यह रवैया न केवल फासिस्टवादी है बल्कि संकीर्ण सोच का प्रतीक है|
अजय सिंह ने कहा कि गोपाल सिंह चंदेरी के जिला प्रशासन के निमंत्रण पर ही मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। ऐसे में उनको गिरफ्तार करना, क्या यही भाजपा के संस्कार हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष को दबाने का उनका यह व्यवहार निंदनीय है। मुख्यमंत्री को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

Share:

Leave a Comment