enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के प्रदेश संजोजक बनाये गए चारी, विंध्य क्षेत्र में हर्ष का माहौल

मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना के प्रदेश संजोजक बनाये गए चारी, विंध्य क्षेत्र में हर्ष का माहौल

रीवा(ईन्यूज़ एमपी)- 16 वर्ष की आयु से भाजपा संगठन में कार्य कर रहे राजगोपाल मिश्रा चारी सन 1985 से लगातार सक्रियता से कार्य कर रहे हैं।इन्हें हाल ही में भाजपा संगठन द्वारा मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रदेश सयोंजक बनाया गया है।प्रदेश संयोजक बनने के बाद उन्होंने चर्चा के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की जनता के लिए कई प्रकार की जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई गई है और वर्तमान में प्रदेश का प्रत्येक नागरिक किसी न किसी योजना का लाभ प्राप्त कर रहा है।इस पद पर रहते हुए मेरा प्रथम लक्ष्य अपनी टीम बनाकर चल रही जनकल्याणकारी योजना को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना होगा।वहीं उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश प्रदेश में 2003 के बाद से भाजपा सरकार द्वारा चहुंमुखी विकास किया गया है वहीं हमारे जिले के लोकप्रिय नेता राजेन्द्र शुक्ल द्वारा विंध्य क्षेत्र का विकास किया गया है।

जनता के बीच लगातार एवं भाजपा संगठन में 31 वर्षों से कार्य करने वाले राजगोपाल मिश्रा चारी के बारे मे आपको बता दें कि ये भाजपा संगठन में 1985-86 से लगातार सक्रिय है और 88-89 में युवामोर्चा के रायपुरकर्चुलियान मंडल के महामंत्री बनाये गए,1990 में मंडल अध्यक्ष,1991-93 में जिला महामंत्री,1992-93 में जिला उपाध्यक्ष युवामोर्चा,1995-96 में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा,2001में जिलाध्यक्ष युवामोर्चा, 2004 में प्रदेशमंत्री युवा मोर्चा,2008 में प्रदेशउपाध्यक्ष युवामोर्चा,2010-11 में जिला महामंत्री,2013-14 जिला उपाध्यक्ष भाजपा,2016 में प्रदेश प्रतिनिधि के रूप में भाजपा संगठन में कार्य कर चुके हैं,और इनकी कार्यकुशलता को ही देखते हुए संगठन द्वारा अब प्रदेश संयोजक मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजना का प्रदेशसंयोजक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Share:

Leave a Comment