enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश स्थानांतरण के बाद प्रभार नही सौंपने पर दो कर्मचारियों को निलंबित कर होगी FIR :- कलेक्टर

स्थानांतरण के बाद प्रभार नही सौंपने पर दो कर्मचारियों को निलंबित कर होगी FIR :- कलेक्टर

उमरिया(ईन्यूज़ एमपी)- जिले के मानपुर तहसील में पदस्थ अशोक कुमार द्विवेदी एवं सूरज सिंह उइके सहायक वर्ग- 3 का स्थानांतरण तहसील पाली के लिए किया गया था, लेकिन उक्त कर्मचारियों ने प्रभार नही दिया जिससे महत्वपूर्ण कार्य बाधित हुए है।

कलेक्टर माल सिंह ने इसे गंभीरता से लेते हुए अशोक कुमार द्विवेदी एवं सूरज सिंह उइके को निलंबित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी मानपुर को निर्देशित किया है कि इनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराएं। कलेक्टर ने बताया कि अशोक कुमार द्विवेदी प्रतिलिपि शाखा के अभिलेख, कैशबुक का प्रभार, प्रवाचक को नही सौंपा है| न ही नकल शाखा में कार्य करने के दौरान प्राप्त प्रतिलिपि शासकीय राशि 81 हजार 533 तत्कालिक नायब तहसीलदार को उपलब्ध नही कराई। इसी तरह इंदवार चिल्हारी के प्रकरणों का प्रभार भी नही सौपा। ताला सर्किल में जुलाई 016 तक कार्यरत रहने के दौरान 248 के लगभग 22 प्रकरण नही सौंपा। श्री द्विवेदी को लिखित, मौखिक प्रभार देने हेतु सूचित किया गया था, इसके बावजूद प्रभार न देना और कारण बताओ सूचना पत्र का जवाब भी समाधानकारक नही देंने पर इन्हें निलंबित किया गया है।
इसी प्रकार सूरज सिंह उइके सहायक वर्ग- 3 ने भी मानपुर पदस्थापना के दौरान नकल शाखा का प्रभार, आरबीसी 6(4) के तहत स्वीकृत आदेश से हितग्राहियों को सहायता राशि प्राप्त हुई या नही, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का निराकरण नही होने के आरोप में इन्हें निलंबित किया गया है। दोनों निलंबित कर्मचारियों का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पाली नियत किया गया है।

Share:

Leave a Comment