बैतूल(ईन्यूज़ एमपी)- जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भौंरा धपाड़ा जोड़ के पास बस और कंटेनर की आमने सामने की भिंड़ंत हो गयी| जिससे बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए। इनमें 5 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। 108 एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को शाहपुर अस्पताल पहुंचाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर दो बजे के करीब अल्प ट्रेवल्स की बस भोपाल से बैतूल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान भौंरा धपाड़ा जोड़ के पास भोपाल की ओर जा रहा कंटेनर ओर यात्री बस आपस में टकरा गए। घटना के बाद मुख्य मार्ग पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई। बताया जा रहा है कि बस में 30-35 लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।