पन्ना : प्रतिवर्ष पूरे भारत वर्ष में एक अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह मनाया जाता है। इस अवसर पर वन एवं वन्य प्राणियों के संरक्षण के प्रति सामान्य जनता, छात्र-छात्राओं में जागृति एवं रूचि उत्पन्न करने के उद्देश्य से पन्ना टाईगर रिजर्व के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। उप संचालक पन्ना टाईगर रिजर्व डाॅ. अनुपम सहाय ने सभी प्राचार्य, प्रधानाध्यापक, समस्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय पन्ना, प्राचार्य डीएव्ही स्कूल मझगवां ने कहा है कि अपने विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित कर प्रथम पांच स्थानों पर आने वाले प्रतियोगियों के नाम 28 सितंबर तक कार्यालय क्षेत्र संचालक पन्ना टाईगर रिजर्व पन्ना को भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि एक अक्टूबर को वन्यप्राणी संरक्षण से संबंधित डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन एवं कठपुतली नृत्य का आयोजन गांधी चैक पन्ना में शाम 7 बजे से 9 बजे तक किया जाएगा। इसी प्रकार 2 अक्टूबर को क्विज एवं चित्रकला प्रतियोगिता केवल नवोदय विद्यालय के छात्रों के लिए नवोदय विद्यालय हटा में किया जाएगा। कठपुतली नृत्य एवं डाक्यूमेंट्री फिल्म 3 अक्टूबर को परिक्षेत्र किशनगढ में किया जाएगा। जूनियर कक्षा 6 से 9 एवं सीनियर कक्षा 10 से 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए 4 अक्टूबर को निबंध प्रतियोगिता शा.रूद्र प्रताप उत्कृष्ट उमा.वि पन्ना में आयोजित किया जाएगा। इसी दिन कठपुतली नृत्य एवं डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन परिक्षेत्र हिनौता में किया जाएगा। क्विज प्रतियोगिता 5 अक्टूबर को शा.रूद्र प्रताप उत्कृष्ट उमा.वि पन्ना में आयोजित किया जाएगा। इसी दिन कठपुतली नृत्य एवं डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन परिक्षेत्र मडला में किया जाएगा। 6 अक्टूबर को कठपुतली नृत्य एवं डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रदर्शन परिक्षेत्र चन्द्रनगर में किया जाएगा। नाटक प्रतियोगिता एवं समापन समारोह 7 अक्टूबर को शा.रूद्र प्रताप उत्कृष्ट उमा.वि पन्ना में आयोजित किया जाएगा। इसी दिन वन्यप्राणी संबंधित डाक्यूमेंट्री फिल्म एवं कठपुतली नृत्य का प्रदर्शन जुगल किशोर जी मंदिर रामलीला मैदान में शाम 7 बजे से 9 बजे तक किया जाएगा।