enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कृषि बिभाग में तबादला आदेश जारी, जयराम मिश्र सीधी से सतना के लिए स्थानांतरित...

कृषि बिभाग में तबादला आदेश जारी, जयराम मिश्र सीधी से सतना के लिए स्थानांतरित...

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)-राज्य शासन मध्यप्रदेश द्वारा सहायक संचालक द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को स्वयं के व्यय पर स्थानांतरित किया गया है| स्थानान्तरित अधिकारियों में जयराम प्रसाद मिश्र उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि सीधी से सतना, ज्ञानसिंह सोलंकी को उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि राजगढ़ से कृषि विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र रतलाम तथा अमित प्रताप सिंह को उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विदिशा से परियोजना संचालक आत्मा समिति भोपाल के लिए स्थानांतरित किया गया है|

Share:

Leave a Comment