enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश राज्य प्रशासनिक सेवा के दर्जनभर अधिकारियों का हुआ तबादला.... सूची जारी..

राज्य प्रशासनिक सेवा के दर्जनभर अधिकारियों का हुआ तबादला.... सूची जारी..

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी) राज्य शासन द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 12 अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना की गयी है, जिनकी नाम इस प्रकार है....

1.आर.पी. भारती को संयुक्त आयुक्त लिटिगेशन एवं समन्वय म.प्र. उच्च न्यायालय ग्वालियर से संयुक्त आयुक्त, भू-अभिलेख ग्वालियर एवं संयुक्त आयुक्त, लिटिगेशन एवं समन्वय म.प्र. उच्च न्यायालय ग्वालियर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

2. जमुना भिडे को मुख्य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत नीमच से मुख्‍य कार्यापालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ बनाया गया है।

3 प्रमोद शुक्ला को संयुक्त नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन भोपाल से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, भोपाल स्थानांतरित किया गया है।

4. कमलचन्द नागर को संयुक्त संचालक, नगरीय विकास संचालनालय, भोपाल से अपर संचालक, स्वास्थ्य सेवायें, भोपाल बनाया गया है।

5 लखन सिंह तेकाम को आवंटन अधिकारी, संपदा संचालनालय भोपाल से उप राहत आयुक्त, भोपाल प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत होने के उपरांत पदस्थापना किया गया है।

6. सुनील राज नायर को उपायुक्त, प्रमुख राजस्व आयुक्त कार्यालय भोपाल से आवंटन अधिकारी संपदा संचालनालय भोपाल बनाया गया है।

7. सरवन कुमार अहिरवार को संयुक्त कलेक्टर दमोह से अपर कलेक्टर टीकमगढ़ प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत होने के उपरांत पदस्थापना किया गया है।

8. अर्चना सोलंकी को रजिस्ट्रार अपीलीय बोर्ड भोपाल से उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत होने के उपरांत पदस्थापना किया गया है।

9. सारिका भूरिया को संयुक्त कलेक्टर देवास से अपर कलेक्टर देवास प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत होने के उपरांत पदस्थापना किया गया है।

10. कमल सोलंकी को संयुक्त कलेक्टर भोपाल से संयुक्त आयुक्त मनरेगा, भोपाल प्रवर श्रेणी वेतनमान स्वीकृत होने के उपरांत पदस्थापना किया गया है।

11. किरण गुप्ता को उप संचालक पंचायतराज संचालनालय भोपाल से सचिव, पिछड़ा वर्ग आयोग अल्पसंख्यक कल्याण आयोग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है ।

12. अविनाश रावत को डिप्टी कलेक्टर सागर से डिप्टी कलेक्टर टीकमगढ़ बनाया गया है।

Share:

Leave a Comment