सतना(ईन्यूज़ एमपी)- अमरपाटन पुलिस ने पिकअप गाड़ी से लगभग 5 क्विंटल गांजा जप्त किया है| पुलिस को पिकअप से गांजे के 92 पैकेट मिले हैं, प्रत्येक पैकेट में 5 किलो 300 ग्राम गांजा पाया गया है| पुलिस ने यह बड़ी कार्यवाही सतना जिले के अमरपाटन में की है जो गांजे का गढ़ माना जाता है| पुलिस को महेश शुक्ला के कृषि फर्म में गांजे से भरी पिकअप मिली थी जो छिपा कर रखी गयी थी| पुलिस को शक है की कल्लू यादव से मिलकर गांजे से भरी गाड़ी शुक्ला द्वारा अपने जानकारी में खड़ी करवाई गयी थी|