भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बाणगंगा रोड स्थित के.एन. प्रधान तिराहे पहुँचकर पूर्व मंत्री शीतला सहाय और पूर्व मंत्री के.एन. प्रधान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने के.एन. प्रधान की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया और स्वर्गीय श्री सहाय के चित्र पर मार्ल्यापण किया। आज स्वर्गीय श्री सहाय और स्वर्गीय श्री प्रधान की पुण्यतिथि है। इस अवसर पर स्व. के.एन. प्रधान की पत्नी गायत्री प्रधान, परिजन, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।