enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश 6 प्राचार्यो के बिरुद्ध कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को दिये कार्यवाही करने के निर्देश..

6 प्राचार्यो के बिरुद्ध कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को दिये कार्यवाही करने के निर्देश..

टीकमगढ़(ईन्यूज़ एमपी)- कलेक्टर प्रियंका दास द्वारा गुरूवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देशित किया गया कि 6 प्राचार्यो को अनुपस्थित/विलंब से आने के कारण उन्हें नोटिस जारी किया जाये तथा उनका एक दिवस का वेतन भी काटा जाये। तदनुसार बी.एन. चतुर्वेदी प्राचार्य उमावि कन्या निवाड़ी, उषा चतुर्वेदी प्राचार्य उमावि मवई, आत्माराम वर्मा प्राचार्य उमावि बम्हौरीकलां, अच्छेलाल अहिरवार प्रभारी प्राचार्य उमावि देरी, प्रभुदयाल रिछारिया प्रभारी प्राचार्य उमावि हटा, डेलन सिंह मार्को प्रभारी प्राचार्य उमावि बालक खरगापुर, राजकुमार तिवारी प्रभारी प्राचार्य उमावि कन्या खरगापुर तथा मौजीलाल अहिरवार प्राचार्य उमावि बड़ागांव को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं। साथ ही निर्देशित किया गया है कि तीन दिवस में नोटिस का उत्तर प्रस्तुत करें, अन्यथा कार्रवाई की जायेगी।

Share:

Leave a Comment