enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भोपाल। सुप्रीम कोर्ट वकील और उनकी पति पर सोमवार देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट वकील और उनकी पति पर सोमवार देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट वकील संगीता जोशी और उनकी पति विक्रांत जोशी पर सोमवार देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। मामला अयोध्या नगर स्थित मंगलभवन के पास का बताया जा रहा है। हादसे के वक्त संगीता अपने पति के साथ भाई के घर से अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में उनके साथ ये वारदात हुई, जिसकी रिपोर्ट उन्होंने अयोध्या नगर थाने में दर्ज करवाई है। अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

वकील संगीता जोशी ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने पत्थरों से हमला कर उन्हें और उनके पति को जान से मारने की कोशिश की। हादसे के वक्त संगीत अपने भाई के घर से लौट रही थी, तभी कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला किया। हमले में उन्हें और उनके पति को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। गौरतलब है कि संगीता मप्र के बहुचर्चित व्यापमं मामले की पैरवी भी कर चुकी हैं। हमले के वक्त बदमाशों ने न सिर्फ दोनों के साथ मारपीट की, बल्कि उनकी कार में भी तोड़फोड़ की।

Share:

Leave a Comment