enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश विशेष भर्ती अभियान की समय सीमा में मध्यप्रदेश शासन द्वारा वृद्धि...

विशेष भर्ती अभियान की समय सीमा में मध्यप्रदेश शासन द्वारा वृद्धि...

भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)-सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्गो एवं निःशक्तजनों के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए चलाए जा रहे विशेष भर्ती अभियान की समय सीमा 30 जून 2017 निर्धारित की गई थी, जिसमें वृद्धि की गई है। शासन द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्गो तथा निःशक्तजनों के बैकलॉग के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए चलाए जा रहे विशेष भर्ती अभियान की समय सीमा 01 जुलाई 2017 से 30 जून 2018 तक निर्धारित की गई है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी संभागायुक्त, विभागाध्यक्ष, कलेक्टर एवं सभी सीईओ जिला पंचायत को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़े वर्गो के बैकलॉग एवं निःशक्तजनों के लिए आरक्षित रिक्त पदों की पूर्ति की कार्यवाही निर्धारित समय सीमा में करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share:

Leave a Comment