भोपाल(ईन्यूज़ एमपी)-ऊर्जा मंत्री और भारत स्काउट एवं गाइड, मध्यप्रदेश के राज्य मुख्य आयुक्त श्री पारस जैन ने आज स्काउट एंड गाइड के मुख्यालय परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने आम, नीम, अशोक आदि के पौधे रोपे तथा कहा कि पर्यावरण संरक्षण में पौधारोपण लगातार होना चाहिये। श्री जैन ने पौधों की वृक्ष बनने तक समुचित देखभाल पर बल दिया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री रमेश शर्मा 'गुटटू, स्काउट के राज्य आयुक्त डी.एस. राघव, राज्य सचिव आलोक खरे, मुख्यालय आयुक्त आर.डी. सोलंकी, सहायक राज्य आयुक्त राजीव जैन, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त बी.एल.शर्मा और राज्य संगठन आयुक्त सी.के. उपाध्याय ने भी पौधारोपण किया।