enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश सेल्फी लेते महिला की मौत, बेटी ने दी मुखाग्नि

सेल्फी लेते महिला की मौत, बेटी ने दी मुखाग्नि

भोपाल ( ईन्यूज एमपी ) मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले की पर्यटन नगरी चंदेरी में एक महिला की मौत पहाड़ी पर सेल्फी लेते हुए पैर फिसलने से हो गई। हालांकि परिजनों ने इस बात से साफ इंकार किया है कि सेल्फी लेते समय हादसा हुआ है। 48 वर्षीय सुषमा पत्नी अनिल जैन सुभाष गंज में रहती थी। रविवार को वह अपने परिवार के साथ पर्यटन नगरी चंदेरी भ्रमण करने गई थी। उनके साथ पुत्री प्रिंसी पति अनिल जैन ससुर वीरेंद्र जैन आदि थे। चंदेरी के दर्शनीय स्थलों की सैर करते हुए करीब ग्यारह बजे यह परिवार कटी घाटी पहुंचा। यहां परिजनों फोटो शूट भी किए। परिजनों के मुताबिक जब लौट रहे थे तभी अचानक सुषमा का पैर फिसल गया। कटी घाटी की ऊंचाई काफी अधिक है। इस कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन सुषमा को लेकर चंदेरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से उन्हें अशोकनगर रेफर कर दिया गया। लेकिन जिला अस्पताल में महिला को मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने पीएम करवाने से मना कर दिया। बाद में समझाइश के चलते वे पीएम के लिए राजी हो गए। मृतिका की दो संतानें हैं। दोनों ही बेटियां हैं। इस कारण महिला को मुखाग्रि बेटी ने दी।

Share:

Leave a Comment