enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कार्यालय लेट पहुंचने पर 24 अधिकारियों का आधे दिवस का कटेगा बेतन,कलेक्टर ने दिये निर्देश

कार्यालय लेट पहुंचने पर 24 अधिकारियों का आधे दिवस का कटेगा बेतन,कलेक्टर ने दिये निर्देश

(ईन्यूज़ एमपी)- कलेक्टर मुरैना भास्कर लाक्षाकार ने आज कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर शाखा के उपस्थिति रजिस्टर अपने पास बुलाये जिसमें 24 कर्मचारी कार्यालय समय पर उपस्थित नही हुए थे। कलेक्टर ने ऐसे अधिकारी कर्मचारियो का आधे दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए है। जिनमें खनिज निरीक्षक सर्वश्री देवेन्द्र कुमार चिडार, शांतिलाल निनामा, सहायक ग्रेड-2 अनिल कुमार दीक्षित, आशाराम शर्मा, त्रिलोक चंद्र शिवहरे, आर.के.चंदेरिया, श्रीमती कुसुम यादव, योगेन्द्र सिंह कुशवाह, सहायक ग्रेड-3 श्रीमती मीरा तोमर, अभिनव पाल चौहान, भृत्य पूरन कुशवाह, बाबूलाल बाथम, अशोक रावत, अमर सिंह बाथम, रविन्द्र सिंह, श्रीमती गीतादेवी, बृजेशकुमार, श्रीमती सोनम, ऋषिकेश शर्मा, श्रीमती अनुराधा मिश्रा, सहायक अध्यापक राजेश मांझी, अध्यापक मनोज कुमार गुप्ता, श्री धर्मेन्द्र कश्यप ,आदि के नाम शामिल है। इसके साथ ओ एस श्री बिजेन्द्र सिंह कुशवाह का एक दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए।

Share:

Leave a Comment