enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश रीवा मे काग्रेश ने खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा।

रीवा मे काग्रेश ने खोला भाजपा के खिलाफ मोर्चा।

रीवा मेँ कांग्रेस पार्टी द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आत्मचिंतन पर्व के रुप मेँ महासम्मेलन आयोजित किया गया।
महासम्मेलन मेँ मप्र. विस. के उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मप्र. युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी, उत्तर प्रदेश के युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बाबा तिवारी, मप्र. के पूर्व विस. अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी, पूर्व मंत्री इंद्रजीत सिंह पटेल के अलावा हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।
मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने प्रदेश सरकार के ऊपर आरोप लगाते हुए कहा कि यह सरकार व्यापम के माध्यम से लाखोँ युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर इस सरकार ने भ्रष्टाचार किया है उहोंने 2018 मेँ पुन: कांग्रेस की सरकार बनाने की लोगोँ से अपील की।
कार्यक्रम में अन्य उपस्थित कांग्रेस के नेताओं ने बारी-बारी से अपने उद्बोधन में भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

Share:

Leave a Comment