Enewsmp.com। मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग ने आज शाम नई तबादला सूची जारी करते हुए 7 आईएएस अधिकारियों के विभागों में तब्दीली कर दी है सात IAS अधिकारियों की सूची में विकअ-सह-संचालक, आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजनाएं तथा पदेन सचिव, अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग में पदस्थ आईएएस केदार शर्मा भारतीय प्रशासनिक सेवा 1999 बैच की वर्तमान पदस्थापना को बदलकर सचिव मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग में नई पदस्थापना की है। वही डॉक्टर मधु खरे भाप्रसे 1997 सचिव मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग वर्तमान पदस्थापना को बदलकर प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग के लिए नई पदस्थापना कर दी है। संतोष मिश्रा भाप्रसे 1999 विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी मध्यप्रदेश मंत्रालय की नई पदस्थापना करते हुए प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम कर दी गई है। श्रीमती रेणु तिवारी भाप्रसे 2000 प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग की नई पदस्थापना प्रबंध संचालक अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम एवं सचिव मध्यप्रदेश शासन की गई है। रविंद्र सिंह भाप्रसे 2005 उप संचालक मध्यप्रदेश शासन महिला एवं बाल विकास की नई पदस्थापना करते हुए प्रबंध संचालक मध्य प्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल किया गया है। IAS गोपाल रेड्डी 1985 बैच के अधिकारियों जो अपनी नई पदस्थापना को लेकर प्रतीक्षारत रहे उन्हें राज्य शासन ने नई पदस्थापना स्वीकृति कर दी है वह प्रशासकीय सदस्य राजस्व मंडल ग्वालियर एवं अध्यक्ष राजस्व मंडल होंगे। डॉक्टर पवन कुमार शर्मा भाप्रसे 1999 की नई पदस्थापना करते हुए सचिव मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर व सचिव मध्यप्रदेश शासन नियुक्त किया गया है।