संदीप मेहरा enewsmp भोपाल।аपरवलिया रोड पर आज सुबह एक तेज रफ़्तार यात्री बस ने 29 वर्षीय इंजीनियर अभिषेक जैन पुत्र अरविंद कुमार जैन को कुचल डाला। एक्सीडेंट के समय अभिषेक अपने ऑफिस पर जा रहा था। वो अपनी पल्सर बाइक MP04MR9018 पर सवार था। बस ने इतनी तेज टक्कर मारी कि बाइक से परखच्चे उड़ गए। इस हादसे के बाद उसके साथी कर्मचारियों ने पुलिस के खिलाफ चक्काजाम कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक मूलतः सागर स्थित गोपालगंज का रहने वाला था। भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में वह किराए के मकान में रहता था। परवलिया रोड स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ एरोनॉटिक्स एंड इंजीनियरिंग में जॉब करता था। सोमवार सुबह 9.30 बजे के आस-पास वह कॉलेज जा रहा था उसी वक्त किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटनास्थल पर ही अभिषेक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।