enewsmp.com
Home सीधी दर्पण कलेक्टर ने मई माह के लिए 56 लाखा 43 हजार लीटर कैरोसीन किया जारी

कलेक्टर ने मई माह के लिए 56 लाखा 43 हजार लीटर कैरोसीन किया जारी


सीधीenewsmp:- कलेक्टर अभय वर्मा ने मई माह के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य की दुकानों से उपभोक्ताओं को कैरोसीन वितरित करने के लिए 56 लाख 43 हजार 131 लीटर कैरोसीन का आवंटन जारी किया है।
कलेक्टर ने बताया कि 2 लाख 9 हजार 293 परिवारों के लिए मई माह हेतु थोक डीलरवार मे0 विजय फिलिंग स्टेन को 288 केएल कैरोसीन एवं में0 अमर आयल एजेन्सी जमोड़ी को 276 केएल कैरोसीन कुल 564 के एल कैरोसीन प्राप्त हुआ है इसमें अमर आयल एजेन्सी 131 लीटर कैरोसीन मिलाकर 56 लाख 43 हजार 131 लीटर कैरोसीन का आवंटन जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि अंत्योदय अन्न योजना परिवारों को 5 लीटर एवं आदिवासी ब्लाक कुसमी के प्राथमिकता परिवारों को 4 लीटर तथा कुसमी ब्लाक को छोडकर अन्य ब्लाकों के प्राथमिकता परिवारों को 2 लीटर प्रतिकूपन के मान से कैरोसीन प्रदाय किया जाएगा।

Share:

Leave a Comment