सीधी enewsmp:-पीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत अपर कलेक्टर डी.पी.वर्मन एवं समिति के सदस्यों ने विगत दिवस मिश्रा नर्सिंगहोम एवं डी.के.हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण कर सोनोग्राफी मशीनों द्वारा किए जा रहे मरीजो के अल्ट्रासाउन्ड का निरीक्षण किया। मिश्रा नर्सिंग होम में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि वहॉ के चिकित्सकों द्वारा सोनोग्राफी करने के पूर्व मरीजों की आईडीप्रूफ नहीं ली जा रही है बल्कि मरीज के किसी रिश्तेदार की आईडी प्रूफ लेकर अल्ट्रासाउन्ड कर दिया जाता है। इसके साथ ही पीएनडीटी एक्ट के अंतर्गत अभिलेखों का नियमत संधारण नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में अपर कलेक्टर वर्मन ने आवश्यक निर्देश दिए।а аа निरीक्षण के दौरान डॉ. आर्या, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी प्रशान्त कुमार पाण्डेय मौजूद थे।а аа अपर कलेक्टर ने मिश्रा नर्सिंग होम में पुरानी सोनोग्राफी मशीन जिसका कि संचालन नहीं किया जा रहा है को अपने कब्जे में लेकर डॉ. आर्या के माध्यम से जिला अस्पताल में पहुँचाने के निर्देश दिए।а аа अपर कलेक्टर ने डी.के. हॉस्पिटल में औचक निरीक्षण के दौरान पाया कि एक ही हॉस्पिटल में एक साथ दो सोनोग्राफी मशीनों का संचालन किया जा रहा है। एक पुरानी मशीन भी संचालित की जा रही है तथा दूसरी नई मशीन तो चल ही रही थी। उन्होंने इस बात पर घोर आश्चर्य व्यक्त किया कि पीएनडीटी एक्ट के समिति द्वारा एक अस्पताल को एक साथ दो-दो सोनोग्राफी मशीन को संचालित करने का पंजीयन प्रमाण-पत्र कैसे दे दिया गया। निरीक्षण के दौरान यह भी बात सामने आई कि डी.के.हॉस्पिटल द्वारा सोनोग्राफी मशीन के संचालन के दौरान अभिलेखों का नियमत संधारण नहीं किया जा रहा है यह बात पूंछने पर उनके कम्प्यूटर आपरेटर द्वारा बताया गया कि इन्टरनेट नहीं चल रहा था जबकि सोनोग्राफी करने के पूर्व ऑनलाईन अभिलेखों की फीडिंग की जानी चाहिए और मरीज की अनिवार्य रूप से आईडी प्रूफ लेना ही चाहिए। यहॉ यह भी स्पष्ट नहीं था कि नई सोनोग्राफी मशीन कब चलाई जाती है और पुरानी सोनोग्राफी मशीन कब संचालित की जाती है। ट्रैकिंग सिस्टम नहीं लगा है। अतः निरीक्षण के दौरान यह तथ्य सामने नहीं आ पाया कि संबंधित नर्सिंगहोम द्वारा लिंग परीक्षण किया जा रहा है या नहीं।