सीधीenewsmp:- कलेक्टर अभय वर्मा ने बताया कि इण्डियन ऑयल कम्पनी द्वारा कैरोसीन दरों में 262.50 रूपए प्रति के.एल की वृद्धि 17 अप्रैल से की गई है। अतः उपभोक्ताओं को मिलने वाले फुटकर दर में वृद्धि की गई है। सीधी मुख्यालय में उपभोक्ता दर प्रतिलीटर 20 रूपए 26 पैसे एवं 20 रूपए 27 पैसे होगा।а аа аकलेक्टर ने बताया कि उचित मूल्य की दुकान 01 से 10 किलोमीटर होने पर उपभोक्ता दर प्रतिलीटर 20 रूपए 26 पैसे और 20 रूपए 27 पैसे होगा। उन्होंने बताया कि उचित मूल्य की दूकान 11 से 20 किलोमीटर की दूरी पर होने पर कैरोसीन की दर 20 रूपए 41 पैसे और 20 रूपए 42 पैसी होगी। उचित मूल्य की दुकान 21 से 30 किलोमीटर होने पर कैरोसीन की दर 20 रूपए 54 पैसे और 20 रूपए 55 पैसे प्रतिलीटर निर्धारित की गई है। उचित मूल्य की दुकान 31 से 40 किलोमीटर की दूरी पर होने पर कैरोसीन की दर 20 रूपए 67 पैसे और 20 रूपए 68 पैसे होगा। उचित मूल्य की दुकान 40 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर कैरोसीन की दर 20 रूपए 84 और 20 रूपए 85 पैसे होगी।а