सीधीenewsmp:- जिला शिक्षा अधिकारी एस.एस.ठाकुर ने बताया कि सीएम हेल्पलाईन के अंतर्गत एल-1 स्तर के अधिकारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी हैं। उनके द्वारा सीएम हेल्पलाईन के प्रकरण निराकरण पर पर्याप्त रूचि नहीं ली जा रही है। अतः रामपुर नैकिन के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी मान सिंह उइके की अप्रैल 2017 के वेतन भुगतान पर रोक लगा दी गई है। इनके यहॉ 19 शिकायतें लम्बित हैं। सिहावल के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी राम जी अग्निहोत्री के माह अप्रैल 2017 के वेतन भुगतान में रोक लगाई गई है इनके यहॉ 6 शिकायतें लम्बित है। सीधी के विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी नवल किशोर द्विवेदी के माह अप्रैल 2017 के वेतन भुगतान में रोक लगा दी गई है इनके यहॉ 23 शिकायतें लम्बित है