enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश देश में सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश की पुलिस : ऊर्जा मंत्री पारस जैनа

देश में सबसे बेहतर है मध्यप्रदेश की पुलिस : ऊर्जा मंत्री पारस जैनа

👉 12 करोड़ 80аलाख की लागत से‍ निर्मित आरक्षक आवास गृहों का लोकार्पण -गृह मंत्री
भोपाल enewsmp:-प्रदेश सरकार पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध करवाने का प्रयास कर रही है। आगामी 5 वर्ष में 25 हजार आवास गृहों का निर्माण मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा किया जायेगा। इसी क्रम में आज 128аपुलिस आवास गृहों का लोकार्पण हो रहा है। गृह एवं परिवहन मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने यह बात ईदगाह हिल्स पर मध्यप्रदेश पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा आवास गृहों के लोकार्पण अवसर पर कही।

गृह मंत्री सिंह ने कहा कि इस कालोनी के निर्माण में आधुनिकतम तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रदेश में विकास के लिये जरूरी है कि वहाँ बेहतर शांति व्यवस्था रहे। इस दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस दिन-रात सराहनीय काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पुलिस कर्मचारियों को हरसंभव सुविधाएँ उपलब्ध करवाने के लिए कृत-संकल्पित है। कार्पोरेशन के कार्यों की गुणवत्ता और समय पर पूर्णता को देखते हुए अन्य विभाग कार्पोरेशन से अपने निर्माण काम करवाना चाह रहे हैं।

ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी दिन-रात मेहनत करते हैं। उन्हें अधिकाधिक सुविधाएँ उपलब्ध करवाई जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस देश में सर्वश्रेष्ठ है। जैन ने कहा कि गत वर्ष सिंहस्थ महाकुंभ में मध्यप्रदेश पुलिस की कड़ी मेहनत के कारण ही इतने बड़े आयोजन में कोई भी दुर्घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 24 घंटे विद्युत उपलब्ध करवा रही है। वर्तमान में प्रदेश का विद्युत उत्पादन 1700 मेगावॉट है जबकि खपत मात्र 1100аमेगावॉट है। प्रदेश सरकार अन्य राज्यों को विद्युत बेचने की स्थिति में है।

विधायक आरिफ अकील ने कहा कि कार्पोरेशन द्वारा निर्मित आवासों की गुणवत्ता अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने भोपाल के सभी पुलिस थाना परिसरों में और अधिक आवास गृह निर्मित करवाये जाने का अनुरोध भी किया।

पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने कहा कि पुलिस के लिये हर दिन नई चुनौतियाँ होती हैं। प्रदेश पुलिस इनका सामना कर्मठता से करती है। चाहे आतंकवाद हो या नक्सलवाद प्रदेश पुलिस की सतर्कता के कारण इन पर अंकुश लगा है। उन्होंने कार्पोरेशन के कार्यों की सराहना की। कार्पोरेशन के अध्यक्ष श्री सरबजीत सिंह ने कार्पोरेशन की गतिविधियों के बारे में बताया।

कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक संजय राणा ने आभार माना। लगभगа12 करोड़ 80аलाख की लागत से‍निर्मित इस पुलिस कालोनी में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट एवं सौर ऊर्जा इकाई भी स्थापित की गई है।

Share:

Leave a Comment

рд╕рдорд╛рди рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░