enewsmp.com
Home सीधी दर्पण श्रम दिवस के उपलक्ष्य में वृहद विधिक जागरूकता एवं समस्या निवारण शिविर आयोजितа

श्रम दिवस के उपलक्ष्य में वृहद विधिक जागरूकता एवं समस्या निवारण शिविर आयोजितа

सीधीenewsmp:-जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि एक मई को लालता चौक सीधी में जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पी.सी.गुप्ता एवं श्रम विभाग के संयुक्त तत्वाधान में श्रम दिवस के उपलक्ष्य में वृहद विधिक जागरूकता एवं समस्या निवारण शिविर कार्यकम आयोजित किया गया।
аа इस अवसर पर व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एक एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशान्त शुक्ला, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग दो अभिषेक कुमार, जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह, श्रम निरीक्षक एन.के. शुक्ला, एड अध्यक्ष कामगार कल्याण समिति राजेश कुमार मिश्रा, गणमान्य नागरिक एवं श्रमिक वर्ग गण काफी संख्या में उपस्थित थे।а
аа कार्यक्रम में व्यवहार न्यायाधीश वर्ग एक एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रशान्त शुक्ला ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रमिक वर्ग को उनके उत्थान के संबंध में बनाये गये विभिन्न नियम एवं कानूनो के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्र निर्माण में श्रमिकों द्वारा किये गये कार्यो की सराहना की गयी। महिला श्रमिकों को भी शासन द्वारा दी जा रही प्रसूति अवकाश व अन्य लाभकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया।а
аа व्यवहार न्यायाधीश वर्ग दो अभिषेक कुमार ने श्रमिकों के बीमा योजना व उनके बच्चों की शिक्षा पर शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया।а
аа जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह ने जिला विधिक सेवा योजनाओं पर प्रकाश डालते हुये श्रमिकों के लिये विधिक सेवा से अधिवक्ता नियुक्ति व जिला प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायाधीश की अध्यक्षता में गठित श्रमिकों के विरूद्ध अपराध प्रकोष्ठ की जानकारी दी गयी। साथ ही श्रमिकों को आगाह किया गया कि श्रम विभाग से अपना आवेदन प्राप्त कर अपना पंजीयन कराये ताकि दुर्घटना होने पर मुंआवजा राशि मिल सके। व किसी भीа प्रकार की समस्या के लिये जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी से संपर्क कर सकते है।а
аа श्रम निरीक्षक एन.के.शुक्ला द्वारा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं साथ ही उनके मजदूरी भुगतान एवं दुर्घटना ग्रस्त अथवा विकलांगता की स्थिति में कृत्रिम अंग एवं अन्य सहायक उपकरण जो शासन द्वारा निःशुल्क दिये जा रहे है कि विस्तार से जानकारी दी गयी।

Share:

Leave a Comment

рд╕рдорд╛рди рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░