enewsmp.com
Home सीधी दर्पण निःशुल्क गणवेश वितरण में हेराफेरी के मामले में माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक निलम्बितа

निःशुल्क गणवेश वितरण में हेराफेरी के मामले में माध्यमिक शाला के प्रधानाध्यापक निलम्बितа

सीधीenewsmp:-аजिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील दुबे ने माध्यमिक शाला मुर्तला पवाई के प्रधानाध्यापक भूरा कोल को गणवेश की राशि छात्रों को भुगतान न करने एवं स्वयं हजम कर जाने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है।а
аа जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री दुबे ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में निःशुल्क गणवेश वितरण हेतु कक्षा 7 वीं कि किरण साकेत के नाम 400 रूपये का चेक जारी किया गया। राशि भुगतान न होने पर छात्रा किरण साकेत की माता गीता साकेत की हस्ताक्षरित पावती प्रस्तुत की गयी जो कि पूर्णतःफर्जी पायी गयी। विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक रामपुर नैकिन द्वारा प्राथमिक शाला मुर्तला पवाई को 5200 रूपये एवं प्राथमिक शाला मुर्तला पवाई को 8800 रूपये जारी किया गया। बैंक स्टेटमेंन्ट केअनुसार प्रधानाध्यापक भूरा कोल द्वारा अलग-अलग व्यक्तियों के नाम से चेक जारी कर राशि का नगद आहरण कर लिया गया।а
аа गणवेश वितरण की राशि उपलब्ध होने के बावजूद वितरण न कर अन्य के नाम से राशि आहरण करने, रसोईये की राशि आहरित कर भुगतान न करने के कारण प्रधानाध्यापक भूरा कोल को तत्काल प्रभाव से निलबिंत कर दिया गया है।

Share:

Leave a Comment

рд╕рдорд╛рди рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░