enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बिछिया नदी में अविरल धारा बनाये रखने के लिये कलेक्टर ने किया जन सहभागिता का आव्हानа,बोरी बंधान कार्य में किया गया श्रमदानа

बिछिया नदी में अविरल धारा बनाये रखने के लिये कलेक्टर ने किया जन सहभागिता का आव्हानа,बोरी बंधान कार्य में किया गया श्रमदानа

रीवा enewsmp:-аकलेक्टर राहुल जैन ने बिछिया नदी में अविरल धारा बनाये रखने के लिये जन सहभागिता का आव्हान किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जन सहयोग से ही बिछिया नदी को साफ-सुथरा रखा जा सकता है जिससे रीवा की शान व पहचान बिछिया नदी अविरल बहती रहे। कलेक्टर ने यह बातें बिछिया घाट में नदी के गहरीकरण हेतु बोरी बंधान के कार्य में श्रमदान के दौरान कही। बोरी बंधान कार्य में महापौर ममता गुप्ता, नगर निगम आयुक्त कर्मवीर शर्मा, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र शुक्ल, जन अभियान परिषद के संभागीय समन्वयक अमिताभ श्रीवास्तव, जिला समन्वयक प्रवीण पाठक, सदस्य सहित स्वैच्छिक संगठन, नगर निगम की टीम और आम व्यक्तियों ने श्रमदान किया। इस दौरान बिछिया घाट की सफाई कर उसे नया रूप दिया गया। उल्लेखनीय है कि अविरल बिछिया, निर्मल बिछिया अभियान के तीसरे वर्ष के प्रथम दिन बिछिया घाट में श्रमदान किया गया। а
аа कलेक्टर ने नदी की सफाई में गत वर्ष सौ दिन के श्रमदान को अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि बिछिया नदी को उसके मूल रूप में लाने के लिये कई रणनीतियों पर काम करना होगा। जिसमें तटबंधों का सुदृढ़ीकरण, नदी के बेसिन का सुधार, रिवर फ्रन्ट अच्छा बनाना, वृक्षारोपण करना, घाट का निर्माण आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन सुबह छः से आठ बजे तक नदी की साफ-सफाई और गहरीकरण कार्य में श्रमदान किया जायेगा। गहरीकरण का कार्य मशीनों के माध्यम से किया जायेगा। इससे बाढ़ को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी। कलेक्टर ने इस दौरान माइनिंग और सिंचाई विभाग को नदी के गहरीकरण से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करना होगा कि वे नदी के तटों में अतिक्रमण नहीं करें।а
аа इस अवसर पर महापौर ममता गुप्ता ने नदी को स्वच्छ बनाने के लिये जन सहयोग से शुरू किये गये कार्य को सराहनीय बताया। स्वच्छता के मामले में रीवा में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता में ही नहीं बल्कि पर्यावरण को बेहतर करने और वृक्षारोपण करने में भी जिले को नं. एक बनाना है। नगर निगम आयुक्त ने निर्मल बिछिया अभियान के तीसरे वर्ष की कार्ययोजना की जानकारी दी। इस दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश के आठ शहरों में तथा देश के 20 शहरों में रीवा शहर का नाम शामिल होने पर सभी ने प्रसन्नता व्यक्त की।а
аааसामुदायिक शौचालय किया जनता को समर्पित -аबिछिया घाट के पास नगर निगम द्वारा बनाये गये सामुदायिक शौचालय को जनता को समर्पित किया गया। सामुदायिक शौचालय में महिलाओं, पुरूषों और दिव्यांगों के लिये अलग-अलग शौचालय बनाये गये हैं। नगर निगम आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने जानकारी दी कि इसी तरह और भी नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत 12 स्थानों में सामुदायिक शौचालयों को निर्माण कराया जाना है।а
аааनिःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ -аमहापौर ममता गुप्ता, कलेक्टर राहुल जैन और नगर निगम आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने बिछिया पुल के पास निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया।

Share:

Leave a Comment

рд╕рдорд╛рди рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░