enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत के बैंक खातों के संचालन की पूरी जिम्मेदारी रोजगार सहायको की :-जुलानिया

ग्राम पंचायत के बैंक खातों के संचालन की पूरी जिम्मेदारी रोजगार सहायको की :-जुलानिया

👉हड़ताली ग्रापं सचिव अब होंगे बर्खास्त,जुलानिया ने तैयार कराया प्रस्ताव

👉सचिवों को अवैतनिक करने का भी है फैसला"

भोपाल:-enewsmp:-राज्य सरकार ने हड़ताली ग्राम पंचायत सचिवों की नकेल कसने का मन बना लिया है।सचिवो द्वारा की जा रही हड़ताल और एसीएस राधेश्याम जुलानिया से विवाद गहराने के बाद अब सरकार ने सचिवो को सबक सिखाने का मन बना लिया है,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव राधेश्याम जुलानिया के बीच हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया जा रहा है,की ग्राम पंचायतों के हड़ताली सरपंच सचिवो की सेवाए हड़ताल समाप्त नही करने पर समाप्त कर दी जाएं, इन्हे विभाग द्वारा पहले नोटिस जारी किए जाए इसके बाद भी कार्य पर उपस्थित नही हुए तो इनकी सेवाए समाप्त कर दी जाए,


अवैतनिक करने का भी है फैसला-

हड़ताल से नही लौटने वाले सचिवों को अवैतनिक करने के फैसले पर भी मोहर लग चुका है,इतना ही नही हड़ताल करने बाले पंचायत सचिवों की जगह पंचायत के खतों के संचालन का अधिकार रोजगार सहायको दिया जा चुका है,हड़ताल को देखते हुए सरकार ने वेतन देने की नई व्यवस्था बनाने का फैसला कर लिया है,इसके क्रियान्वयन के लीये पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने एक सॉफ्टवेयर तैयार कराया है,इसमें पंचायत सचिवों की उपस्थिति के हिसाब से बेतन बनेगा,

Share:

Leave a Comment