enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बाढ़ नियंत्रण के उपायों की उद्योग मंत्री ने की समीक्षाа

बाढ़ नियंत्रण के उपायों की उद्योग मंत्री ने की समीक्षाа

रीवाenewsmpउद्योग मंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जिले में बाढ़ नियंत्रण के लिये किये गये कार्यों व उपायों की समीक्षा के लिये अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नदियों में जल निकासी को अवरूद्ध करने वाले चिन्हित किये गये स्थानों की तत्काल सफाई कर जल प्रवाह को सुगम बनाया जाय। बैठक में संभागायुक्त एस.के.पॉल, नगर निगम आयुक्त कर्मवीर शर्मा मौजूद थे।а
аа аबैठक में बताया गया कि चरणबद्ध तरीके से प्राथमिकता के आधार पर नदियों में चिन्हित स्थानों पर जमी गाद, मिट्टी और पत्थर को निकाला जा रहा है। संकीर्ण स्थानों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। उद्योग मंत्री ने बिछिया पुल सहित अन्य स्थानों में जल निकासी को बेहतर करने के उपायों की जानकारी ली। बाणसागर अधीक्षण यंत्री आर.एम.शर्मा ने बाढ़ नियंत्रण के अब तक किये गये उपायों व कार्यों की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया। मंत्री शुक्ल ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि समय रहते सभी आवश्यक उपाय किये जायें। उन्होंने कहा कि संबंधित कार्य के लिये आवश्यक बजट हेतु प्रस्ताव भेजें ताकि बजट स्वीकृत किया जा सके।а
аа аउद्योग मंत्री ने शहर में पेयजल के लिये बिछाई जा रही पाइपलाइनों के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही धोबिया टंकी के पास नाली निर्माण के कार्य को शीघ्र पूरा किये जाने के लिये निर्देशित किया। बैठक में एसडीएम नीलमणि अग्निहोत्री, कार्यपालन यंत्री शैलेंद्र शुक्ल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।а

Share:

Leave a Comment

рд╕рдорд╛рди рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░